गाज़ियाबाद, दिसम्बर 4 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। पारा गिरने के बीच हवा की गति बढ़ने से एक्यूआई में लगातार दूसरे दिन कमी आई है। हालांकि, वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही। गुरुवार को एक्यूआई 302 रहा। तीन स्टेशनों का एक्यूआई घटा, जबकि वसुंधरा में यह 100 से अधिक अंक बढ़ा। दिसंबर की शुरुआत से ही पारा गिरना शुरू हो चुका है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा गिरने के बाद भी प्रदूषण कम हुआ, क्योंकि हवा की रफ्तार 10-11 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। दोपहर तीन बजे यह बेहद खराब श्रेणी से भी बाहर आ गया था, लेकिन वसुंधरा में तेजी से बढ़ रहे एक्यूआई की वजह से चार बजे जारी बुलेटिन में गाजियाबाद का एक्यूआई 302 दर्ज किया गया। वसुंधरा का एक्यूआई 230 से बढ़कर 338 पहुंच गया। इसमें 100 से भी अधिक अंकों की बढ़ोत्तरी हुई, ज...