प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- प्रयागराज। प्रयागराज के आकाश में धुंध का कब्जा और तापमान में गिरावट से शहर की हवा में दूसरे दिन भी प्रदूषण खराब स्थिति में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स रविवार दोपहर दो बजे 260 तक पहुंच गया। इंटरनेट पर उपलब्ध अन्य आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह 10 बजे प्रयागराज का वायु गुणवत्ता सूचकांक 600 के करीब पहुंच गया था। वायु में इस तरह का प्रदूषण सांस रोगियों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। चिकित्सक भी वायु में बढ़े एक्यूआई से सांस के रोगियों को बचने की सलाह दे रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से शहर के सिविल लाइंस, तेलियरगंज और झूंसी में एयर क्वालिटी की निगरानी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.