सीवान, मार्च 21 -- सीवान, एक संवाददाता। शहर के हरदिया मोड़ के समय बिजली कंपनी ने एक उपभोक्ता को बिजली चोरी करते पकड़ा है। बिजली कंपनी ने करीब 57 हजार का जुर्माना लगाते हुए सराय थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। इस संबंध में सेक्शन एक के जेई कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि हरदिया मोड़ के समीप बिजली चोरी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी में मीटर से पहले सर्विस वायर को बाईपास कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जो की बिजली चोरी की श्रेणी में आता है। जांच के दौरान परिसर का कुल भार करीब एक किलोवाट पाया गया। बिजली कंपनी ने करीब 57 हजार रुपए राजस्व हानि का आरोप लगाया है। जुर्माने की राशि में चार हजार रुपए समझौता की राशि शामिल नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.