सीतामढ़ी, अप्रैल 15 -- सीतामढ़ी। नगर एवं आवास विभाग द्वारा शहरी विकास में जनभागीदारी को प्राथमिकता दिया जा रहा है। इसके तहत शहर में एक विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है। स्वच्छ नर्मिाण, समृद्ध, स्व्स्थ्य, शक्षिति व आत्मनर्भिर हो अपना सीतामढ़ी के नारे के साथ स्वच्छता एवं सुंदरता को लेकर जन संवाद व जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस पहल में केंद्रीय परियोजना की संस्था एवं नगर निगम के सहयोग से जन-जागरुकता अभियान संगठित रुप से चलाया जा रहा है। नमामि गंगे मिशन और नगर निगम सीतामढ़ी के संयुक्त बैनर तले वार्ड 08 सहित जानकी स्थान क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसमें सामाजिक संगठनों के अलावे स्थानीय जन सहयोग का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावे अगामी 19 अप्रैल 2025, शनिवार को प्रातः 7:30 से 9:30 बजे तक जानकी स...