रुडकी, जून 25 -- हैप्पी मूवमेंट्स ग्रुप की ओर से बुधवार को गंगा आरती कर शहर में सुख और समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही ग्रुप की सदस्यों ने संकल्प लिया कि वह समाज सेवा में पहले से अधिक बढ़-चढ़कर अपना योगदान देंगे। रुड़की में गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में हैप्पी मूवमेंट्स ग्रुप की ओर से पूजन के बाद गंगा आरती में भाग लिया गया। ग्रुप की अध्यक्ष संध्या अरोड़ा ने कहा कि ग्रुप की ओर से हर समाजिक कार्यों में आगे बढ़कर भागीदारी की जाती है। इस अवसर पर साक्षी वर्मा, सौरभ भूषण शर्मा, साक्षी त्यागी, उमंग शर्मा, अंजू, चारु, स्वीटी, कमलेश, स्वाति, पूजा, मधु अग्रवाल, पूजा, सीमा पंडित, रोहित शर्मा, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.