कोडरमा, फरवरी 23 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के तीनों नगर निकाय झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा और डोमचांच नगर पंचायत के चुनाव में शहर की सरकार बनाने में महिला मतदाताओं का खासा उत्साह देखा गया। महिलाएं शहरी क्षेत्र के बूथों पर सुबह से ही मतदान के लिए कतार में लगी रहीं। महिलाओं ने अपनी बारी आने पर अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के लिए मतदान किया। महिलाओं ने शहर को सुंदर और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की उम्मीद लिए मतदान किया। कोडरमा नगर पंचायत में जहां 55.45 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, तो 59.57 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया है। इसी तरह डोमचांच नगर पंचायत में भी 52.32 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया है, तो 56.66 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाला। मालूम हो कि झुमरीतिलैया नगर...