गढ़वा, फरवरी 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत तीनों नगर निकाय गढ़वा नगर परिषद, श्रीबंशीधर नगर और मझिआंव नगर पंचायत में चुनाव में शहर की सरकार बनाने के लिए महिला मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह रहा। महिलाएं शहरी क्षेत्र के बूथों पर सुबह से ही मतदान के लिए लाइन में लगी थीं। महिलाओं ने अपनी बारी आने पर अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के लिए मतदान किया। महिलाओं ने शहर की बेहतरी और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की उम्मीद लिए मतदान किया। गढ़वा नगर परिषद में कुल 34 हजार 347 में 16 हजार 777 महिला मतदाता थीं। वहीं श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत अंतर्गत कुल 26 हजार 946 मतदाताओं में 13 हजार 197 और मझिआंव नगर पंचायत अंतर्गत 15 हजार 266 मतदाताओं में 7509 महिला मतदाता थीं। गढ़वा नगर परिषद में विभिन्न बूथों में महिला मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। वार्ड 18 के बूथ संख...