सिमडेगा, फरवरी 23 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव में सोमवार को जिले भर में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें बूथों के बाहर दिखाई दीं। सुबह के समय शीतल मौसम का फायदा उठाते हुए लोग बड़ी संख्या में घरों से निकले और मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। सुबह 7-10 बजे भीड़ सबसे अधिक रही, कई बूथों पर एक घंटे का इंतज़ार करना पड़ा। सुबह के नौ बजे तक 11.64 प्रतिशत, 11 बजे तक 26.43 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 42.65 प्रतिशत, तीन बजे तक 56.63 प्रतिशत और पांच बजे तक 67.83 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसके बाद भी वोटिंग प्रतिशत का फाईनल रिजल्ट आना बाकी थी। टाउन इलाके कुछ बूथों पर दोपहर में सन्नाटा रहा। लेकिन शाम होते ही वहां भी रौनक लौट आई। सुरक्षा की व्यवस्था और घटना प्रबंधन सुरक्षा के लिए जिले भर में पुलिस बल, महिला प...