गोड्डा, फरवरी 23 -- गोड्डा और महागमा शहरी क्षेत्र में सोमवार को नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं और लोगों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति उत्साह नजर आया। गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र के 21 वार्डों में से 20 वार्ड पार्षद पद तथा अध्यक्ष पद के लिए कुल 37 मतदान केंद्र बनाए गए थे। वहीं महागमा नगर पंचायत में 17 वार्ड पार्षद और अध्यक्ष पद के लिए 27 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। सभी मतदान केंद्रों पर पूरी तरह प्रशिक्षित मतदान कर्मियों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सका। प्रत्येक बूथ पर पुलिस बल और दंडाधिकारी मौजू...