गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- गाजियाबाद। नगर निगम ने शहर की सभी कॉलोनियों और सोसाइटी में कर निर्धारण की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए पांचों जोन में सर्वेक्षण कराया जा रहा। निगम ने 75 अस्थाई कर्मचारी रखे हैं, जो टैक्स से छूटी संपत्ति की पहचान करेंगे। इसके बाद उन पर भी कर निर्धारण होगा। निगम ने इस साल से डीएम सर्किल रेट की दर से गृहकर लगाया है। इससे करदाताओं का दो से तीन गुना बिल बढ़ गया। हालांकि, बोर्ड बैठक में डीएम सर्किल रेट से गृहकर लगाने का प्रस्ताव निरस्त हो चुका है। कई कॉलोनियों और सोसाइटियों के लोगों ने महापौर और नगर आयुक्त से गृहकर के ज्यादा बिल आने की शिकायत की। पार्षदों ने कई संपत्तियों पर कर निर्धारण नहीं होने की जानकारी दी है। महापौर सुनीता दयाल ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को हर कॉलोनी और सोसाइटी में कर निर्धारण की जांच और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.