संतकबीरनगर, मार्च 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए पालिका और प्रशासन के साथ पुलिस ने नई पहल की है। शहर के सब्जी मंडी में अब सड़क तक दुकाने नहीं लगने पाएंगी। पालिका ने इसके लिए फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के लिए अलग से लाइन खिंचवाई है। इस लाइन के पीछे ही सब्जी की दुकान लगाई जाएगी। शहर के पुरानी सब्जी मंडी में सड़क तक दुकान लग जाती थी। इसकी वजह से समूचे शहर को जाम से कराहना पड़ता था। जाम का असर गोला बाजार तक दिखाई पड़ता है। सब्जी मंडी नेहरू चौक से शुरू हो जाता है। जाम तो सब्जी मंडी में लगता था। इसकी वजह शहर के गोला बाजार तक जाम से कराह उठाता था। दूसरी और मेहदावल बाईपास तक इसका असर पड़ता था। इस समस्या से आम जनता तो जूझती थी। दूसरी ओर पुलिस के जवानों को भी जाम खुलवाने के लिए घंटो...