संतकबीरनगर, मार्च 25 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर को जाम से बहुत जल्द मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही शहर नए रूप में नजर आएगा। यहां के लोगों को सकरी सड़कों से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही बेतरतीब दुकानें हटकर एक सुव्यवस्थित स्थान पर शिफ्ट हो जाएंगी। पटरियों से अवैध कब्जे हटेंगे और शहर को सुन्दर बनाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने मास्टर प्लान बनाया है। उनके मास्टर प्लान के तहत कार्य भी शुरू हो गए हैं। कई सड़कों के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है तो आजाद चौक के सुन्दरीकरण का कार्य एक से दो दिन के भीतर शुरू हो जाएगा। खलीलाबाद शहर का विस्तार तो तेजी हो रहा है। आबादी भी बढ़ी है, लेकिन शहर की सड़कों का विस्तार बढ़ते ट्रैफिक के अनुसार न होने से लोगों को आए दिन जाम से जूझना पड़ता है। शहर में खरीदारी करने आने वालों को पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.