कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुई इंडिया टीम ट्रायल में शहर के द परफेक्ट राइफल शूटिंग एकेडमी की शूटर संगीता सिंह ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। एकेडमी के कोच एवं सेक्रेटरी अमर निगम ने बताया कि संगीता ने इंडिया टीम ट्रायल 2 में शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला और राष्ट्रीय स्तर पर 12वीं रैंक हासिल की। भोपाल में हुई 67वीं नेशनल चैम्पियनशिप में संगीता सिंह ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि अप्रैल में होने वाली सुरेंद्र सिंह शूटिंग चैम्पियनशिप में सिद्धि विनायक, वान्या जिंदल, यशवर्धन तिवारी, केशव सोनी का चयन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.