सीतामढ़ी, जून 27 -- सीतामढ़ी, संवाद सूत्र। शहर के मोहनपुर स्थित लखनदेई नदी में डूबकर एक महिला की मौत हो गयी। गुरुवार की सुबह एसडीआरएफ की मदद से महिला के शव को खोज निकाला गया। मृतका की पहचान मेहसौल थाना क्षेत्र के राजोपट्टी निवासी मो. मेराज अंसारी की पत्नी साजरा खातून (43) के रूप में की गयी है। शव मिलने के बाद पारिवारिक विवाद में महिला के आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। मृतका कुछ दिनों से ही मोहनपुर के अंसारी टोला में किराया पर कमरा लेकर रह रही थी। थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार की देर शाम से महिला के गायब होने का सूचना मिली। देर रात महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों द्वारा पड़ोसी के साथ खोजबीन किया गया। लेकिन जानकारी नहीं मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली एक महिला नदी के ओर गई थी, जहां से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.