संतकबीरनगर, फरवरी 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिला मुख्यालय की बदहाल सड़कें लोगों के लिए परेशानी का सबक बन रही हैं। स्थिति यह है कि शहर की तमाम गलियां जहां गड्ढों में तब्दील हैं वहीं कई मुख्य सड़कें भी पूरी तरह से बदहाल हो गई हैं। राहगीर हर रोज इसको लेकर परेशान हो रहे हैं। स्थानीय लोगों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन सड़कों की बदहाली के विरोध में कई बार स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया। उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भी दिए। उसके बावजूद आज तक कुछ नहीं हो सका । इससे जहां लोगों में आक्रोश व्याप्त है वहीं शहर के विकास की भी पोल खुल रही है। विकास को लेकर तमाम दावा करने वाले जनप्रतिनिधि और अधिकारी की नजर भी इस पर क्यों नहीं पड़ रही है यह एक बड़ा सवाल लोगों के बीच में है।----------आन्दोलन के बाद भी नहीं बना विधिया...