गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- गाजियाबाद, संवाददाता। महिला खिलाड़ियों को अलग से बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं देने के उद्देश्य से शहर की पहली महिला खेल एकेडमी महामाया स्टेडियम में अगले माह से शुरू होगी। इसके लिए स्टेडियम में अलग से अभ्यास के लिए समय निर्धारित किया जाएगा। महिला खेल एकेडमी होने से महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन तो मिलेगा ही, साथ ही खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी भी बढ़ेगी। वे यहां सजगता से खेल का अभ्यास कर सकेंगी। वर्तमान में शहर में महिला खिलाड़ियों के लिए अलग से महिला खेल एकेडमी नहीं है। इससे शहर की कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए दिल्ली जाती हैं। लड़कियों के अभिभावक सुरक्षा कारणों की वजह से भी उन्हें शहर से बाहर अभ्यास करने के लिए नहीं भेजते। शहर की कई महिला खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.