फिरोजाबाद, सितम्बर 8 -- नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को अभियान वार्ड संख्या 43 नई बस्ती क्षेत्र में चलाया गया। जावेद की टीम ने पांच उद्योग विकास केंद्र के अलावा आसपास जाल लगाकर 95 बंदर पकड़ने में सफलता हासिल की। क्षेत्रीय पार्षद सुनील कुमार राठौर के अलावा अन्य कई लोग मौजूद थे। नई बस्ती क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित कांच उद्योग विकास केंद्र से बंदरों के आतंक की सूचना मिल रही थी। इसी को देखते हुए उपरोक्त स्थान पर यह अभियान चलाया। अभियान के तहत जावेद की टीम में सुबह से लेकर शाम तक लगभग 95 बंदरों को पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों के निर्देश पर सभी बंदरों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद शहर की सीमा से बाहर छोड़ दिया। इस संबंध में बताया गया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.