गोपालगंज, मार्च 20 -- गोपालगंज। जिले में गठित बाल श्रम विमुक्ति धावा दल ने गुरुवार को शहर के कॉलेज रोड स्थित ऑटो पार्ट्स की दो दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान वहां पर मजदूरी कर रहे तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। उक्त धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, गोपालगंज सदर, थावे एवं फुलवरिया के साथ गोपालगंज पुलिस लाइन के जवान भी शामिल थे। श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि मुक्त कराए गए तीनों बाल श्रमिकों को तत्काल आर्थिक सहायता राशि के रूप में नौ हजार रुपए का भुगतान बाल कल्याण समिति गोपालगंज के समक्ष किया गया। साथ ही संबंधित श्रम प्रवत्र्तन पदाधिकारी को उक्त नियोजकों के विरूद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने एवं अन्य सभी अनुवर्ती कार्रवाई यथाशीघ्र करने का भी निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.