प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों को गति देने के लिए तीन करोड़ 75 लाख की कार्य योजना को मंजूरी उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित अन्य लोगों द्वारा दी गई। शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सभागार में पट्टी क्षेत्र पंचायत की बैठक आहुत की गई थी। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मोती सिंह रहे। उन्होंने कहा कि पट्टी ब्लॉक में विकास कार्य सभी गांव में हो रहे हैं। यह कार्य सभी के सहयोग से ही चल रहा है। विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आएगी। डबल इंजन की सरकार गांव के विकास पर अधिक ध्यान दे रही है। आने वाले समय में ग्रामीण अंचल भी शहर की तरह ही जगमग होंगे। पीडी दयाराम यादव ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी। बीडीओ राजीव पांडे ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बैठक के एजेंडा की जानकारी लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.