लखनऊ, फरवरी 22 -- वित्तीय वर्ष 2026-27 में बड़े पैमाने पर शहर की जर्जर पानी की लाइनें बदली जाएंगी। नगर निगम कार्यकारिणी ने रविवार को जलकल के बजट में इसकी व्यवस्था कर दी है। इसके लिए कुल 13 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कार्यकारिणी ने जलकल का 487.23 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया है, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में जलकल का बजट 460.85 करोड़ रुपये था। इसमें करीब 27 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। गंदे पानी की समस्या से निजात के लिए अब शहर के तमाम इलाकों की जर्जर पानी की लाइन बदलने का फैसला किया गया है। फिलहाल 13 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर यह रकम और बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही जलकल विभाग जहां भी मरम्मत के ल...