हल्द्वानी, फरवरी 13 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। गांवों से पढ़ाई के लिए आने वाले हजारों छात्र-छात्राओं का हल्द्वानी शहर बड़ा केंद्र है। युवा बेहतर भविष्य की उम्मीद को लेकर यहां पहुंचते हैं। निजी स्कूलों, कोचिंग, एमबीपीजी और महिला कॉलेज में हर साल बड़ी संख्या में दाखिला भी लेते हैं, लेकिन शहर की नई जिंदगी, गलत दोस्तों की संगत, नशा और अपने शौक पूरा करने के लिए कई छात्र गलत राह पर निकल रहे है। नतीजतन नशे की लत और आपराधिक कामों में फंसने की खबरें अब आम हो गई हैं। कई युवा इस वजह से अपनी जान भी गवा रहे हैं। ताजा मामला बीते गुरुवार का है। एमबीपीजी कॉलेज बीएससी में पढ़ाई करने वाली 19 साल की छात्रा लक्ष्मी की हत्या हो गई। उनकी लाश के साथ अल्मोड़ा के रहने वाले 31 साल की शुभम टम्टा की भी नवीन मंडी इलाके में लाश मिली। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.