सुशील सिंह, जनवरी 6 -- हर तीसरा भारतीय हाइपरटेंशन से पीड़ित है। शहर के युवाओं में ग्रामीणों के मुकाबले उच्च रक्तचाप की समस्या ज्यादा है। डॉक्टर इसकी बड़ी वजह तनाव, बिगड़ी जीवन शैली, बाजार के खानपान की लत और मोटापा बता रहे हैं। यह तथ्य पीजीआई लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद के डॉक्टरों के 41,370 पर किए गए शोध में आया है। शोध के लिए सैंपल यूपी, दिल्ली, उत्तराखण्ड, बिहार,झारखण्ड समेत 28 राज्यों और तीन केंद्रशासित राज्यों से लिया गया। पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य कपूर ने बताया कि दिल्ली के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एचके चोपड़ा के निर्देशन में देश भर में 'हाईपरटेंशन हराओ: बीपी सही करो' अभियान के तहत लोगों का ब्लड प्रेशर जांचा गया। यह सर्वे अक्तूबर 2023 से अक्तूबर 2024 के बीच किया गया। इनमें से 29.8%में हाइपर...