फरीदाबाद, जून 14 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता।महापौर प्रवीण जोशी ने नगर निगम के अधिकारियों को शहर की गन्दगी साफ करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए अधिकारियों को रोजाना शहर का निरीक्षण करना होगा। महापौर शुक्रवार को अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर रही थी। महापौर ने सभी कार्यकारी अभियंताओं को आदेश दिया कि वे अगले दो दिन में अपने-अपने इलाके का दौरा पार्षदों के साथ करें और सफाई की स्थिति का जायजा लें। बरसात से पहले जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर समाधान की दिशा में कदम उठाने के भी निर्देश दिए गए। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी दी कि छोटी गलियों में नालियों की सफाई के लिए छोटी मशीनें किराए पर लेकर सफाई कराई जाएगी। साथ ही शहर को हरा-भरा बनाने के लिए भी प्रयास जारी हैं। बैठक में एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, डॉ. विजयपाल यादव, चीफ इंजीन...