प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज। चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी रविवार को भगवान राम का जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और प्रयागराज का युगों से संबंध रहा है। इलाहाबाद संग्रहालय की प्राचीन मूर्तिकला वीथिका में 5वीं-6वीं शताब्दी की एक दुर्लभ मूर्ति संग्रहित है, जिसमें राम-सुग्रीव की मित्रता की झलक दिखाई देती है। यह मूर्ति शृंग्वेरपुर में उत्खनन से प्राप्त हुई थी। बलुआ पत्थर की बनी मूर्ति फलक में भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, अंगद और जामवंत समेत वानर सेना मौजूद है।हिंदी साहित्य सम्मेलन के पुस्तकालय में 1926 में प्रकाशित कल्याण पत्रिका के श्रीराम पर केंद्रित दुर्लभ संग्रह है, जो देश-विदेश के शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें राम श्रीराम वचनामृतांक, श्रीरामांक, आनंदरामायण व टीएस राघवन कृत बाल राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.