जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- कोल्हान में मौसम धीरे-धीरे सर्द रुख पकड़ रहा है। जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो रविवार की तुलना में 0.2 डिग्री कम है। वहीं, चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरायकेला में न्यूनतम पारा 14.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह के समय हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों को सर्दी का अहसास कराने लगी हैं। वहीं, दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान में और 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में किसी बड़े बदला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.