नोएडा, अप्रैल 17 -- नोएडा। शहर का तापमान गुरुवार को 39.5 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.2 रहा। सुबह बादलों की आवाजाही रही। दोपहर में तेज धूप निकली। एक दिन पहले के मुकाबले अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया। शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। लिहाजा इसके अगले दो-तीन दिन तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम ही रहेगा। न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रह सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...