मेरठ, जनवरी 7 -- शहर में दूषित पानी से इंदौर जैसा हाल न हो जाए, नगर निगम के जल-कल और जल निगम के अधिकारी, कर्मचारी हांफते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक विभिन्न स्थानों की जांच में 12 स्थानों पर पानी की पाइपलाइन में लीकेज मिला। शाम तक मरम्मत कराई गई। तीन पानी टंकियों में गाद मिलने पर सफाई कराई गई। 'हिन्दुस्तान' की खबर और मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बाद जलकल विभाग की टीमों की ओर से लगातार निरीक्षण कराया जा रहा है। मंगलवार को वार्ड 27 पल्हेड़ा, वार्ड-25 गुप्ता कॉलोनी, वार्ड-41 सैनिक विहार ए-ब्लॉक, वार्ड-74 खैरनगर, वार्ड-19 डाबका टंकी रोड, वार्ड-69 सराय लाल दास, वार्ड-63 एल-ब्लॉक, वार्ड 50 ए-ब्लॉक पांडव नगर, वार्ड-29 वाल्मीकि मोहल्ला, वार्ड-37 एल-ब्लॉक, वार्ड-87 फतेहल्लापुर रोड और वार्ड 81 सिटी गार्डन में पानी की पाइपलाइन क्षति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.