अंबेडकर नगर, दिसम्बर 13 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला मुख्यालय नगर में आवागमन को सुगम बनाने का प्रयास हो रहा है। विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय की ओर से किए गए प्रयास अब मूर्तरूप ले रहे हैं। इसी कड़ी में पुरानी तहसील से कलेक्ट्रेट को जाने वाली सड़क के मुख्य अंश के चौड़ीकरण का शुभारंभ हुआ। चौड़ीकरण का शुभारंभ पूजन से हुआ। पूजन विधान परिषद सदस्य के साथ नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने किया। इस मौके पर नगर पालिका का स्टाफ भी मौजूद रहा। शहर कि यह अहम सड़क पुरानी तहसील को सिविल लाइन क्षेत्र को जोड़ती है। जिसके चौड़ी होने से आवागमन सुगम हो जाएगा। भूमि पूजन से शुरू हुआ चौड़ीकरण का कार्य इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। विधान परिषद सदस्य ने कहा कि सड़के विकास का आधार होती है। सड़कों को सुदृढ़ बनाने का पूरा प्रयास किया ज...