प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट चोर, गद्दी छोड़' महारैली में शिरकत की। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि देश के कोने-कोने से जुटे लोगों के बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर सबूत की झड़ी लगा दी लेकिन चुनाव आयोग भाजपा का कठपुतली बना रहा। इस दौरान सीएलपी नेता अराधना मिश्रा मोना, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, अफ़रोज़ अहमद, अनूप त्रिपाठी, शाहनवाज कुरैशी, अरशद अली, विजय मिश्रा, नसरीन बानो, प्रतिमा त्रिपाठी, रिजवाना बेगम, विनय दुबे, मोहम्मद हसीन, अभिषेक मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.