हापुड़, नवम्बर 6 -- शहर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम के प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पुनिया और अजय राय द्वारा हापुड़ की हर्ष विहार कालोनी निवासी अनुसूचित विभाग के शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम को अनुसूचित विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, सुखपाल गौतम, मुजम्मिल मलिक, नरेश भाटी, यशपाल सिंह ढिलोर, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार जयंत, निसार खान, खुशनुद अली, संदीप वर्मा, शहजाद मेवाती आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.