गुड़गांव, दिसम्बर 13 -- सोहना, संवाददाता। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर पूरी तरह से लगाम लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षा चक्र मजबूत कर दिया है। सोहना के शहरी और ग्रामीण (सदर) थाना क्षेत्रों में चार स्थाई नाके बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। एसीपी सोहना जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में बनाई गई इस सुरक्षा रणनीति का मुख्य उद्देश्य अपराधी को अपराध करने के बाद भागने का कोई मौका न देना है। इसके लिए चिन्हित मार्गों पर घेराबंदी की गई है। नूंह मार्ग पर गांव रायपुर के पास और तावडू मार्ग पर घाटी के अंसल मोड़ पर स्थाई नाके लगाए गए हैं। यहां सिलानी और बल्लभगढ़ मार्ग पर नाके स्थापित किए गए हैं। इन सभी नाकों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं...