पटना, फरवरी 13 -- शहरों में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने वाली एजेंसियों पर गाज गिरेगी। प्रमाण के साथ शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। नगर विकास विभाग ने इसके लिए डेडिकेटेड सेल गठित किया गया है। यह सेल शहरी सुविधाओं के संबंध में मिलने वाली शिकायतों की जांच करेगी। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को इस संबंध में हुई बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि नागरिकों को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। नगरीय सुविधाओं में विसंगतियों को लेकर बड़ी संख्या में शिकायत और परिवाद प्राप्त हो रहे हैं। इसलिए एक डेडिकेटेड सेल बनाकर लोकशिकायत एवं परिवादों के निपटारे का निर्णय लिया गया है। इसके लिए शिकायतकर्ता को अपना नाम-पता और प्रमाण उपलब्ध कराना अनिवार्य किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.