गुमला, जनवरी 15 -- गुमला प्रतिनिधि। गुमला नगर परिषद क्षेत्र के 22 वार्डों में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो चली है। इस बीच वार्ड नंबर 17 की जमीनी हकीकत कई सवाल खड़े कर रही है। इससे वार्ड 17 भी अछूता नही है। इस वार्ड में कुल 2056 मतदाता हैं। इनमें एससी 77, एसटी 825, सामान्य 405, बीसी-वन 394 और बीसी-2 के 355 मतदाता शामिल हैं। जिसमें 956 पुरुष और 1089 महिलाएं मतदाता हैं। वार्ड 17 में केवल शास्त्री नगर मुहल्ला शामिल है। जहां करीब 300 से 350 घर बसे हुए हैं। इसके बावजूद यह इलाका आज भी शहरी जीवन की बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। हिन्दुस्तान टीम ने जब मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया, तो कई गलियां जर्जर हालत में मिलीं। कई जगहों पर सड़क का निर्माण आज तक नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी होती है। सड़क और न...