लखनऊ, जनवरी 16 -- नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि शहरी सुविधाओं के काम तेजी से पूरे किए जाएं। इन कामों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने स्मार्ट सिटी मिशन, गौशाला, डॉग शेल्टर, आकांक्षी नगर योजना, वैश्विक नगरोदय योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, सीएम ग्रिड योजना, स्मार्ट पालिका, पंडित दीनदयाल नगरीय विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। नगर विकास मंत्री ने शुक्रवार को समीक्षा में आवासीय योजनाओं की प्रगति कम पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए। आवासीय योजनाएं आम नागरिकों से सीधे जुड़ी हुई हैं, इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की देरी जनहित के विपरीत है। सीएम ग्रिड योजना को पालिका स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि आवश्यक और महत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.