रांची, जनवरी 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के शहरों से होकर गुजरने वाली नदियों के संरक्षण, पुनरुद्धार और समग्र विकास को लेकर नगर विकास विभाग ने एक विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इस नीति के तहत अब किसी भी शहरी विकास परियोजना या पथ निर्माण योजना को स्वीकृति देने से पहले संबंधित क्षेत्र की नदी और उसके तटवर्ती हिस्सों के विकास को योजना में शामिल करना अनिवार्य होगा। इस पहल के तहत नदियों के रिवर बैंक (नदी तट) और रिवर फ्रंट (नदी के सामने का क्षेत्र) का व्यवस्थित और वैज्ञानिक तरीके से विकास किया जाएगा। विशेष कार्ययोजना के तहत नदी किनारे रहने वाले लोगों की आजीविका को केंद्र में ध्यान रखा जाएगा, ताकि उन्हें रोजगार के नए अवसर मिल सके। विभाग का मानना है कि इससे न केवल नदियों का संरक्षण होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.