प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज। प्रदेश के शहर और नगरों में बनाई गई गरीबों की आवास योजना का क्या हाल है। आवास योजना की मरम्मत के लिए नगर निकाय क्या कर रहे हैं। शासन ने प्रदेश के सभी नगर आयुक्त और मुख्य अधिशासी अधिकारियों को पत्र भेजकर नौ अप्रैल को मान्यवर कांशीराम जी शहरी आवास योजना के भवनों पर रिपोर्ट देने के लिए लखनऊ बुलाया है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनिमयन समीक्षा समिति ने शासन से रिपोर्ट तलब की है। समिति प्रदेशभर में बनी शहरी गरीब आवास योजना के हाल और मरम्मत की योजना पर नौ अप्रैल को समीक्षा करेगी। समिति की मांग पर उप सचिव शासन लाल मणि यादव ने निदेशक नगर निकाय निदेशालय अनुज झा से रिपोर्ट मांगी। एक अप्रैल को मांगी गई रिपोर्ट के आधार निदेशक नगर निकाय ने सभी नगर आयुक्त और मुख्य अधिशासी अधिकारियों को संबंधित सूचना और अभिलेखों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.