गढ़वा, फरवरी 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार जोर पकड़ने लगा है। प्रत्याशी जनसंपर्क कर लोगों से अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। उसी बीच समाज के हर वर्ग के लोग आसन्न शहर की सरकार से उम्मीदें भी लगा रहे हैं। तय चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होनी है। लोगों का कहना है कि गढ़वा शहर को नगर निकाय का दर्जा मिले काफी समय गुजर गए। पेंशनर समाज के लोगों ने कहा कि 21 वार्डों वाले गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में समय के साथ आबादी बढ़ने के साथ ही जरूरत के अनुसार शहरी क्षेत्र में सुविधाएं नहीं बढ़ीं। आबादी के अनुसार शहरी सुविधाएं बढ़ाने में नगर परिषद अबतक उम्मीद के अनुरूप काम नहीं कर सका है। शहरी क्षेत्र में प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बेहद कमी है। शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.