गढ़वा, फरवरी 22 -- गढ़वा। गढ़वा शहर में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करने को लेकर गढ़वा पुलिस कमर कस ली है। सीडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में रविवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न गली मोहल्ले होते हुए सभी बूथों से होकर गुजरा। मौके पर एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि सोमवार को लोक निर्भीक होकर मतदान करें। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। शहर की हर गतिविधि पर पुलिस नजर रख रही है। मौके पर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...