लखीसराय, फरवरी 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। गुरुवार को लखीसराय शहरी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने जिला परिवहन कार्यालय के सामने पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर डीडीसी सुमित कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान, कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन तथा स्वच्छता निरीक्षक नीतीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अभियान के तहत अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दो दर्जन से अधिक पौधे लगाए गए। लगाए गए पौधों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी लोहे की ग्रिल से घेराबंदी भी की गई, ताकि वे सुरक्षित रूप से विकसित हो सकें और आवारा पशुओं से उन्हें नुकसान न पहुंचे। प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया कि पौधों की नियमित देखभाल की व्यवस्था रहे। ...