पलामू, फरवरी 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर डिवीजन के मेदिनीनगर शहरी सब डिवीजन के बाजार क्षेत्र में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर डिवीजन के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि मेदिनीनगर बाजार क्षेत्र में विद्युत विभाग के नए लगाए गए केबल से लाइन चालू करने एवं पुराने तार को खोलने का कार्य किया जाना है। ताकि शहरी क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके। उन्होंने बताया कि उक्त कारण से सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक शहर के शिवाला रोड, धोबी मोहल्ला, आढत रोड, पंचमुहान, जैनमंदिर रोड, विष्णु मंदिर रोड, बाटा रोड में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पुनः शाम चार बजे से नए केबल तार के माध्यम से बिजली आपूर्ति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.