पीलीभीत, जनवरी 9 -- शहरी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात मिली है। नगर में दो जन आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ भाजपा नेता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ऋतुराज पासवान ने कहा कि जन आरोग्य मंदिरों के शुरू होने से शहरी क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध होंगी। इससे छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और समय व धन दोनों की बचत होगी।उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर नियमित जांच, दवाइयों की उपलब्धता और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं दी जाएंगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के एमओआईसी डॉ. मनीष राज शर्मा, डॉ. हरमन सिंह, विश्ववीर सिंह, अनुज पांडेय और कमल कुमार सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हिंदी ह...