औरंगाबाद, जनवरी 7 -- डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय दो योजना के तहत बेहतर पशु प्रबंधन को लेकर हसपुरा प्रखंड की कोईलवा पंचायत के अलपा गांव तथा नगर परिषद क्षेत्र के गंगटी गांव में पशु बांझपन निवारण शिविर सह पशुपालन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ श्याम किशोर और शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। शिविर में आसपास के गांवों के पशुपालकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपने पशुओं से संबंधित समस्याएं चिकित्सकों के समक्ष रखीं। चिकित्सकों ने पशु बांझपन, पोषण और देखभाल से जुड़ी जानकारी दी तथा मुफ्त दवाओं का वितरण किया। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ श्याम किशोर ने बताया कि शिविर से पशुपालकों को लाभ मिल रहा है और उनकी समस्याओं का सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.