समस्तीपुर, दिसम्बर 3 -- समस्तीपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी - 2.0 पोर्टल पर पक्का घर बनाने के लिए जिन लोगों का आवेदन लंबित है, उनके आवेदन पत्रों की स्थलीय व अन्य जांच शुरू होने वाली है। नगर निगम आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने ऐसे आवेदन पत्रों की जांच का निर्देश नगर निगम कर विभाग के सहायक कर संग्राहकों को जारी किया है। उनसे 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट के साथ जिओ टैग फोटोग्राफ्स भी मांगी गई है। गलत जांच रिपोर्ट देने पर उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने की हिदायत भी नगर आयुक्त ने दी है। जारी कार्यालय आदेश में नगर आयुक्त ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अन्तर्गत पोर्टल पर किये गये ऑनलाइन आवेदन पत्रों की जांच कर जांच प्रतिवेदन जियो टैग फोटोग्राफ्स के साथ ही विभाग के द्वारा दिये गये सर्वे फॉर्म को भरकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.