नई दिल्ली, फरवरी 14 -- शहरी अवसंरचना के लिए एक लाख करोड़ रुपये के अर्बन चैलेंज फंड को मंत्रिमंडल की मंजूरी---------- -अगले पांच वर्षों में शहरी क्षेत्र में कुल चार लाख करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद ----------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शहरी अवसंरचना को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए शनिवार को एक लाख करोड़ रुपये की कुल केंद्रीय सहायता के साथ अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) शुरू करने को मंजूरी दे दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद शनिवार को कहा कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार परियोजना लागत का 25 प्रतिशत हिस्सा वहन करेगी, बशर्ते कि परियोजना के लिए कम से कम 50 प्रतिशत धन बाजार से जुटाया गया हो। इस कोष में10 लाख या उससे अधिक (2025 के अनुमान) जनसंख्या वाले सभी शहर,उपरोक्त मे...