कानपुर, जनवरी 4 -- केस्को ने बिजली की बिलिंग और रीचार्ज कराने की व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव किया है। अब केस्को मासिक बिजली का बिल वसूलने और रीचार्ज कराने के लिए जिस कंपनी को ठेका दिया है, वह कंपनी ही केस्को से अपना वॉलेट रीचार्ज करा लेगी। इसके बाद वह उपभोक्ताओं को रीचार्ज कराने और बिजली बिल जमा करने की अतिरिक्त सुविधा देगी। जिस तरह से रेलवे ने अपने जनरल टिकटों की बिक्री करने के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन संचालकों और काउंटरों पर टिकट बेचने वालों का वॉलेट रीचार्ज करती है। इसके बाद वह वेंडर टिकट यात्रियों को देते हैं। इसके बदले में उन्हें कमीशन मिलता है। उसी तरीके निजी कंपनी भी केस्को से वॉलेट रीचार्ज कराएगी और बदले में केस्को कमीशन देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...