महाराजगंज, जून 7 -- महराजगंज, निज संवाददाता। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। बहुत जल्द उन्हें टूटी सड़क से निजात मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका ने सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर टूटी सड़क की मरम्मत के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। सदन की मुहर लगने के साथ ही टेंडर के माध्यम से मरम्मत कार्य कराया जाएगा। पहले चरण में हर वार्ड की दो-दो यानी 50 टूटी सड़कों की मरम्मत होगी। 69 हजार आबादी वाले नगर पालिका परिषद महराजगंज में 25 वार्ड हैं। नए मोहल्लों को छोड़कर अन्य वार्डों में सड़कों की जाल है। लेकिन मानक विहीन बनी कई सड़कें बनते ही टूट गई। कई सड़कों के इंटरलाकिंग ईंट टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। इन टूटी सड़कों से हर रोज वार्डवासी दो-चार हो रहे हैं। इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन को मिल रही है। नगर पालिका प्रशासन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.