हल्द्वानी, जनवरी 22 -- हल्द्वानी, संवाददाता माघ माह के पावन अवसर पर शहर धार्मिक आस्था और सेवा भाव के संगम में डूबा नजर आया। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों और स्थानीय निवासियों ने शहर के प्रमुख मंदिरों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। सत्यनारायण मंदिर के समीप राम भक्तों की ओर से विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना और पाठ संपन्न होने के बाद भक्तों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। पंडित जगदीश जोशी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार माघ माह में खिचड़ी दान का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इस माह में किया गया दान व्यक्ति को सुख-समृद्धि और आरोग्य प्रदान करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...