हरदोई, फरवरी 9 -- हरदोई। प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में प्रगतिशील कृषक ओम प्रकाश मौर्य ने शहद उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पाया। भरावन विकास खंड के पहाड़पुर गांव के निवासी ओम प्रकाश मौर्य को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया। प्रादेशिक फल, शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के समापन अवसर जनभवन प्रांगण में आयोजित समारोह में प्रथम पुरस्कार का प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एवं 51 सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया। उद्यान निरीक्षक अजय वर्मा ने बताया कि पुरस्कार राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कृषक को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि को लेकर जिले के कृषि एवं उद्यान विभाग में भी खुशी का माहौल है। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि ओम प्रकाश मौर्य ने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.