बदायूं, फरवरी 21 -- बदायूं। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने गल्ला मंडी पुवायां शाहजहांपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी की पंचायत हुई। महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को कमजोर करने वाली नीतिओं को देश भर में स्वीकार नहीं किया जाएगा। 23 मार्च को हरियाण में एमएसपी की गारंटी को लेकर देश के किसानों की कर्ज माफी सहित तमाम समस्याए उठाई जाएगी। सरकार किसान हित जनहित में कार्य करे जिसको लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पंचायत होगी। इस सभा में जिलाध्यक्ष सतीश साहू, जिला महासचिव बीयीशु दास, रजनेश उपाध्याय, ब्लॉक यादवेंद्र सिंह, राम सिंह, नूरुद्दीन, अरशद, इरशाद खा, गुड्डू, रहीस अहमद, गुलाम नबी, शमशेर, जल्लउद्दीन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...