कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद सिराथू तहसील के शहजादपुर गांव के लंका मैदान में विजयदशमी का पर्व अनोखे अंदाजा में मनाया जाता है। दशहरा के दिन यहां रावध वध से पहले गेंदा युद्ध होता है। गेंदा युद्ध देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। इसके बाद रावण वध होता है। शहजादपुर के दशहरा मेला में विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले आदि लगे हुए थे। क्षेत्र के लोग अपनी जरूरतों के सामन खरीद रहे थे, बच्चे झूलों का लुत्फ उठा रहे थे। मेले में राधा कृष्ण, शिव पार्वती, काली माता, शिव तांडव जैसी कई कलात्मक चौकियां भी निकाली गई जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। दसवें दिन का रामलीला मंचन देखने के लिए भी लोग इकट्ठा हुए थे। सबसे ज्यादा उत्सुकता लोगों में यहां के गेंदा युद्ध की थी। गुरुवार चार बजे श्रीराम सेना लंका मैदान में पहुंचती है। पुरानी परंपरा के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.